मप्र: ट्रेनिंग टालते रहे IAS अफसर, अब जूनियर्स संग बैठना होगा क्लास में

भोपाल।
मिड टर्म करियर ट्रेनिंग (MCTP) को लंबे समय से टालते आ रहे मध्य प्रदेश के 26 आईएएस अफसरों को अब अपने से 6 से 8 साल जूनियर अधिकारियों के साथ यह प्रशिक्षण लेना पड़ेगा।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में चौथे फेज का 21वां राउंड 15 जून से 10 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है।

46 अफसरों को पंजीयन कराने के आदेश

राज्य सरकार ने सोमवार को आदेश जारी कर वर्ष 2004 से 2012 बैच तक के 46 आईएएस अधिकारियों को इस कार्यक्रम के लिए पंजीयन कराने और स्वयं को नामांकित करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, कई वरिष्ठ अधिकारी समयबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम से लगातार बचते रहे। वर्ष 2004 बैच के आईएएस लोकेश कुमार जाटव को यह प्रशिक्षण अकादमी के 16वें राउंड में पूरा करना था, लेकिन महत्वपूर्ण पदों पर बने रहने के कारण वे इसे टालते रहे।

जबकि इन्हीं के बैच के अन्य अफसरों ने तय समय पर अपना ट्रेनिंग प्रोग्राम पूरा किया। इसी तरह 2008 बैच के सिबी चक्रवर्ती और शिल्पा गुप्ता ने भी प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं लिया।

जाटव की तरह ये अफसर भी पिछड़े

इनके अलावा 2009 बैच के अजय गुप्ता, अभिषेक सिंह, इलैया राजा टी और अमित तोमर तथा 2010 बैच के अनय द्विवेदी, तरुण राठी, अभिजीत अग्रवाल, कर्मवीर शर्मा, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, अनुराग चौधरी, भास्कर लाक्षाकार और आशीष सिंह भी उन अधिकारियों में शामिल हैं जिन्होंने अब तक प्रशिक्षण पूरा नहीं किया।

अब जूनियर बैच के साथ लेना होगा प्रशिक्षण

सरकार ने इन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्ष 2011 बैच के 11 और 2012 बैच के 20 अधिकारियों को भी इसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

ऐसे में 2004 से 2010 बैच तक के कई वरिष्ठ अफसर अब अपने जूनियर अधिकारियों के साथ 21वें राउंड की ट्रेनिंग में शामिल होंगे। 2011 व 2012 बैच के अफसरों की सूची इस प्रकार है—

 

See also  रवीन्द्र भवन में आज शाम, वृंदावन के भजन गायक ध्रुव-श्रुति शर्मा देंगे प्रस्तुति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *