रवीन्द्र भवन में आज शाम, वृंदावन के भजन गायक ध्रुव-श्रुति शर्मा देंगे प्रस्तुति

भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दो अक्टूबर की शाम साढ़े छह बजे से रवीन्द्र भवन में ‘एकै राम-रहीम’ भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। स्वराज संस्थान के इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि एवं संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास मंत्री उषा ठाकुर विशेष अतिथि रहेंगे।

कार्यक्रम में वृंदावन के सुप्रसिद्ध भजन गायक दंपत्ति ध्रुव शर्मा एवं स्वर्णश्री भजन प्रस्तुत करेंगे। इस जोड़ी ने देश के प्रतिष्ठित मंचों पर भजन और संकीर्तन की प्रस्तुति देकर पहचान बनाई है। ध्रुव शर्मा वृन्दावन में बच्चों को संगीत की शिक्षा देते हैं साथ ही गरीब बच्चों के लिए चैरिटी भी करते हैं। आज-कल भागवत कथा का वाचन और संकीर्तन भी करते हैं। इनके भजन ‘छोटी सी किशोरी मेरे अंगना में डोले रे’ इनकी गायकी की पहचान बन गया।

चार साल की उम्र में शुरू किया संगीत सीखना

ध्रुव शर्मा ने चार साल की उम्र में ही संगीत की शुरुआत की थी। 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने अलग-अलग संगीत गुरुओं से ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। ध्रुव शर्मा ने दिल्ली घराने के उस्ताद इक़बाल अहमद खान साहब को अपना गुरु बनाया और उनसे संगीत की शिक्षा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *