शिवकुमार जोगी,गुना।
(9685479787)
शहर में बड़े पुल के पास रविवार रात एक चलती iNex कार अचानक आग का गोला बन गई। इंदौर का एक परिवार ओरछा से दर्शन कर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
गनीमत रही कि चालक अंशुल मांडलिक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते सभी को कार से उतार लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हालांकि, जाम के कारण दमकल को पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया और तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
3 महिलाएं,2 बच्चे भी थे सवार,सभी सुरक्षित
मांडलिक के साथ तीन महिलाएं, दो बच्चे कार में सवार थे। गाड़ी में धुंआ निकलते व आग की चिंगारी देख चालक मांडलिक ने सूझबूझ का परिचय दिया। उसने कार को तत्काल सड़क किनारे पार्क कर,इसमें सवार सभी लोगों को जल्दी से बाहर निकाला।
