*नीट (यूजी) 2026 परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश*
भोपाल
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा दिनांक रविवार 3 मई 2026 को नीट (यूजी) 2026 परीक्षा भोपाल शहर में 33 केंद्रो पर दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक आयोजित की जा रही है । सभी केंद्रो पर परीक्षार्थियों हेतु समुचित व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं । प्रतिभागियों को प्रात: 11:00 से दोपहर 1:30 बजे तक केद्र पर प्रवेश दिया जाएगा, दोपहर 1:30 के पश्चात किसी भी प्रतिभागी को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा । प्रतिभागी अपने प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का भलि-भांति अध्य्यन कर लें, असुविधा से बचने हेतु प्रतिभागी एक दिवस पूर्व अपने केंद्र का भ्रमण कर लें ताकि परीक्षा वाले दिन समय पर पहुंच सकें । परीक्षा केंद्र पर प्रतिभागी अंतिम समय 1:30 का इंतजार ना करें एवं परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की अवांछित सामग्री ( प्रेवेश -पत्र पर सूची दी गई है ) अपने साथ न लेकर जाएं हल्के कपड़े तथा हल्के जूते (सैंडिल) पहनें । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सभी परीक्षार्थियों को लिखने हेतु काला बॉल पेन केंद्र पर ही प्रदान किया जाएगा इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की लेखन सामग्री वर्जित रहेगी । सभी प्रतिभागियों के प्रवेश-पत्र केंद्र पर ही जमा कराए जाएंगे अत: परीक्षार्थी अपने प्रवेश -पत्र की अतिरिक्त प्रति सहेज कर रखें । परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को प्रवेश- पत्र के अनुकूल पासपोर्ट एवं पोस्ट्कार्ड साईज के फोटोग्राफ ले जाना अनिवार्य है ।
*जिला प्रशासन*















