बरगी हादसे पर सरकार का ‘कड़ा वार’: जिम्मेदारों पर गिरी गाज, हाई-लेवल जांच शुरू

भोपाल।
बरगी क्रूज हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदारों पर त्वरित कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr.Mohan Yadav) के निर्देश पर होटल मैकल रिसॉर्ट व बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, पर्यटन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच शुरू की गई है। इसके अलावा क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

मौके पर पहुंचे सीएम, पीड़ितों से मिले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।

उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

सीएम ने कहा कि हादसे की गहन जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी बनाई गई है। जिसमें होमगार्ड डीजी,राज्य शासन के सचिव और जबलपुर संभाग आयुक्त शामिल हैं।

यह समिति हादसे के कारण, सुरक्षा नियमों और संचालन प्रक्रिया की विस्तार से जांच करेगी।

बनेगी नई SOP,सिस्टम में सुधार की तैयारी
डॉ यादव ने कहा कि सरकार अब क्रूज संचालन के लिए सख्त गाइडलाइन (SOP) तैयार करने जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें.. बेटे को छाती से लगाए मिला मां का शव..Click

रेस्क्यू टीम को सम्मान, जारी है सर्च ऑपरेशन
मुख्यमंत्री ने राहत-बचाव में जुटे श्रमिकों को 51-51 हजार रुपए देने की घोषणा की है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है और लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

पीड़ित परिवारों को 6 लाख तक मदद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रूज दुर्घटना में जान गंवाने वालों के निकटतम परिजन को 2-2 लाख रूपए और राज्य सरकार ने 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें.. 10वीं,12वीं में रिजल्ट सुधारने दूसरा मौका –Click

See also  मप्र विधानसभा में नया समीकरण : विश्नोई बन सकते हैं मुख्य सचेतक, नहीं कर पाएंगे विजयवर्गीय की होड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *