उमरिया: स्वैच्छिक शिविर में 6 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदान की अपील

205

विक्की दाहिया,उमरिया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय उमरिया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. मुकुल तिवारी के मार्गदर्शन में युवा टीम उमरिया द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 6 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

डॉ. मुकुल तिवारी ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक है, बल्कि यह शरीर के लिए भी लाभकारी होता है। रक्तदान से शरीर में नया रक्त बनता है और कई प्रकार के हानिकारक तत्वों में कमी आती है।

यह भी पढ़ें..  आखिरी सवारी–Click

लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र शर्मा और होमगार्ड आपदा प्रबंधन प्रभारी राहुल कुमार साहू ने कहा कि रक्तदान महादान है और स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे दिल की सेहत बेहतर रहती है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

इस दौरान हिमांशु तिवारी सहित कई युवाओं ने रक्तदान कर समाज को जीवनदान का संदेश दिया। शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें.. शातिर प्रेमिका–Click

कार्यक्रम में वीरेंद्र शर्मा, राहुल कुमार साहू, पुलिस आरक्षक कामोद टेकाम, हिमांशु तिवारी, राहुल सिंह, अंकित सिंह, मंगलेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें..  , एमपी एग्रो में पनपी चर्चा संस्कृति-Click