हरदा।
गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण समारोह में समोसा नहीं मिलने पर हरदा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमोडिया ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे अपमान से जोड़ते हुए वरिष्ठ नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत की।
कलेक्टर के सामने हुआ अपमान
गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ हरदा में भी धूमधाम से मनाई गई। नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने परेड की सलामी ली। झंडा वंदन किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक आरके दोगने व हरदा नपा अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमोडिया,नपा उपाध्यक्ष अंशुल गुप्ता को भी आमंत्रित किया गया था।
https://www.facebook.com/share/r/14TBYnVjyua/
नपा अध्यक्ष की हुई अनदेखी
हैरानी की बात यह कि कलेक्टर,विधायक समेत अन्य अतिथियों के समक्ष मेज लगाई गई। इस पर नाश्ते से भरी प्लेट,पानी बोतल रखीं गई,लेकिन इस मामले में नपा अध्यक्ष की पूरी तरह अनदेखा किया गया।
यही नहीं,भारती के लिए लगाए गए सोफे पर पुरानी,मैली चादर ढकी गई। इससे अध्यक्ष भारती का पारा चढ़ गया।
यह भी पढ़ें..उमरिया में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

कार्यक्रम जारी रहने तक नपा अध्यक्ष अपमान का यह कड़वा घूंट चुपचाप सहन कर गई,लेकिन कार्यक्रम खत्म होते ही उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अफसरों को आड़े हाथों लिया।
हरदा नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है।














