ठंड का डर :भोपाल कलेक्टर निडर,कहा-सुबह 9.30 पर जाना,12 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

भोपाल। मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीतलहर का प्रकोप है। इसे देखते हुए 12जिलों के कलेक्टर डर गए। उन्होंने स्कूलों की छुट्टी कर दी,लेकिन भोपाल व धार कलेक्टर निडर हैं। उन्होंने छोटे बच्चों को स्कूलों का समय सुबह 9.30बजे कर दिया है।

मध्यप्रदेश में शीतलहर का असर और तेज हो गया है। ठंड का असर दिन में भी दिख रहा है। रविवार को कई जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। दतिया में प्रदेश का सबसे कम दिन का तापमान 15.8 डिग्री रहा, जबकि भोपाल में दिनभर घना कोहरा छाया रहा और फॉग-डे जैसे हालात बने रहे।

इन जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी

शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर इन जिलों में अवकाश घोषित किया है—
इंदौर: कक्षा 1 से 8 तक तीन दिन की छुट्‌टी
शाजापुर: नर्सरी से 8वीं तक 5–6 जनवरी को अवकाश
मंदसौर: नर्सरी से 8वीं तक दो दिन की छुट्‌टी
उज्जैन: नर्सरी से 5वीं तक एक दिन छुट्‌टी
विदिशा: नर्सरी से 5वीं तक 5–6 जनवरी को अवकाश
ग्वालियर: नर्सरी से 8वीं तक 5–6 जनवरी छुट्‌टी, 7 से स्कूल
टीकमगढ़: नर्सरी से 8वीं तक दो दिन का अवकाश
आगर मालवा: कक्षा 1 से 8 तक दो दिन छुट्‌टी (आंगनबाड़ी भी बंद)
नीमच: नर्सरी से 8वीं तक 5–6 जनवरी को अवकाश
हरदा: नर्सरी से 8वीं तक सोमवार को छुट्‌टी
रायसेन: नर्सरी से 5वीं तक 7 जनवरी तक छुट्‌टी
अशोकनगर: 5 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भोपाल और धार में बदली स्कूल टाइमिंग

भोपाल कलेक्टर निडर,कहा—सुबह 9.30 पर जाना,12 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
धार: नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं 9.30 बजे के बाद संचालित होंगी, 9वीं से 12वीं तक समय यथावत रहेगा।
दिन में भी कांप रहा प्रदेश

रविवार को प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।

दतिया: 15.8 डिग्री
ग्वालियर: 17.8 डिग्री
श्योपुर: 18.4 डिग्री
भोपाल, नौगांव: 18.5 डिग्री
उज्जैन, रीवा: 19 डिग्री
खजुराहो: 19.6 डिग्री
रतलाम: 20 डिग्री
गुना, दमोह: 20.2 डिग्री
टीकमगढ़, सीधी: 20.4 डिग्री
जबलपुर, पचमढ़ी: 20.6 डिग्री
कोहरे का असर जारी

घने कोहरे के कारण कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और ठंड का असर बना रह सकता है।
भोपाल कलेक्टर की बात अलग है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *