राजस्थान की इस ‘नन्ही’ का कमाल देख अचंभित हुए माउंटेनर
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर की ढाई वर्षीय आर्या सिखवाल नेपाल के एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की बच्ची बन गई हैं। इस नन्हीं सी बच्ची ने अपने पिता सौरव और मां नेहा सिखवाल के साथ बेस कैंप तक पहुंचकर इतिहास रच दिया है। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। आर्या इस अभियान से पहले पांच महीने तक प्रशिक्षण में थीं और इस दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े।
आर्या के पिता सौरव ने बताया कि उन्होंने पिछले एवरेस्ट बेस कैंप में ट्रेक के दौरान कई बच्चों को देखा। जिनमें कोई भी भारतीय नहीं था। इसने मुझे अपनी बेटी को दुनिया में सबसे छोटी उम्र में ईबीसी तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। ट्रेक के दौरान प्रमुख गांवों से पहले चिकित्सा जांच केंद्र थे। जहां आर्या के स्वास्थ्य की नियमित जांच की गई। आराम के लिए कई बार ब्रेक लिया और ऊंचाई के साथ अनुकूलन के लिए रोज़ाना फुटबॉल खेला।
















