छोटा शकील का खेल खत्म! मुंबई में चलाता था ट्रैवल एजेंसी

छोटा शकील का खेल खत्म! मुंबई में चलाता था ट्रैवल एजेंसी

भारत के दुश्मन नंबर वन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खास माने जाने वाले छोटा शकील की मौत की खबर आई है। छोटा शकील पाकिस्तान के कराची में मृत पाया गया है। बताया जा रहा है कि दाऊद के खासमखास शकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि, उसकी मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

मुंबई में जन्मे शकील शेख उर्फ ​​छोटा शकील मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम का प्रमुख सहयोगी है। शकील को दाऊद के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार के रूप में जाना जाता है। वह पिछले तीन-चार दशकों से गिरोह की गतिविधियों को संभालने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *