भोपाल। शिवराज सरकार सवा करोड़ लाड़ली बहनों को अक्टूबर में 250 रुपये का अतिरिक्त उपहार देने की तैयारी कर रही है। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दी जा रही राशि 1000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1250 रुपये की जा सकती है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को ट्वीट कर स्वयं इस बात के संकेत दिए। उन्होंने लिखा कि जल्दी ही उक्त योजना की राशि बढ़ाकर पहले साढ़े बारह सौ,फिर 1500,1750,2000,2250,2750 और 3000 कर दी जाएगी।
सरकारी स्तर पर विचार-विमर्श आरंभ
सरकार स्तर पर इसे लेकर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रक्षाबंधन (31 अगस्त) के अवसर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं। इसे अक्टूबर से लागू भी किया जा सकता है। वहीं दीपावली के बाद भाईदूज के अवसर पर लाड़ली बहना योजना में 250 रुपये प्रतिमाह और बढ़ाने की घोषणा संभावित है, जो विधानसभा चुनाव के बाद जनवरी, 2024 से दिए जाएंगे।
बहनों, अभी ₹1,000 मिल रहे हैं।
जल्द ही ₹1,250…
₹1,500…
₹1,750…
₹2,000…
₹2,250…
₹2,500…
₹2,750…
और फिर ₹3,000 मिलेंगे। pic.twitter.com/ZmgKBnW8XN— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 15, 2023
















