सुकमा में नक्‍सली हिंसा के खिलाफ ग्रामीणों की आवाज बुलंद,बोले- निर्दोष आदिवासियों की हत्या बंद करो

30

सुकमा
 छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बस्‍तर संभाग में अब नक्‍सलियों के आतंक के खिलाफ आवाज बुलंद होने लगी है। सुकमा जिले के गोलापल्‍ली में ग्रामीणों ने नक्‍सलियों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नक्सलियों के खिलाफ ग्रामीणों के प्रदर्शन और नारेबाजी का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में ग्रामीण नक्‍सलियों से सड़कों को क्षतिग्रस्‍त न करने एवं निर्दोष आदिवासियों की हत्या बंद करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही ग्रामीण कह रहे हैं उन्हें क्षेत्र का विकास चाहिए। वायरल वीडियो में ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या युवा भी नजर आ रहे हैं। बतादें कि सुकमा का गोलपल्ली इलाका नक्सलियों के गढ़ के रूप में पहचाना जाता है।