जबलपुर | मध्य प्रदेश
प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में बिजली का तार मौत बनकर टूट पड़ेगा।
जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करंट की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग झुलस गए।
हादसा उस समय हुआ, जब प्रतिमा विसर्जन के दौरान तार को ऊपर उठाने की कोशिश की जा रही थी।
इसी दौरान तार हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और करंट फैलने से अफरा-तफरी मच गई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा तार, मौके पर मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन पाठ की प्रतिमा को विसर्जन के लिए नरीली तालाब ले जाया जा रहा था।
जुलूस में 50 से अधिक लोग शामिल थे। बुधवार रात करीब एक बजे जुलूस सिविल लाइन के पास पहुंचा।
यहां 440 वोल्ट के तार को ऊपर उठाया गया, जो हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया।
इसके बाद तार टूटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर गया।
करंट की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
यह भी पढ़ें.. बांध में डूबने से पन्ना में दो की मौत–Click
दो युवकों की मौके पर मौत, तीसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

(अस्पताल में घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते मप्र के लोनिवि मंत्री राकेश सिंह।)
हादसे में ट्रैक्टर पर सवार विकास राजपूत (22) और प्रिंस चौहान (23) की मौके पर ही मौत हो गई।
तीसरे युवक ने गुरुवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई।
मयंक राजपूत, विक्की रैकवार, मनीष राजपूत और आयुष रैकवार समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों को पहले मझौली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
गंभीर हालत को देखते हुए कुछ घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही मझौली थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।
108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली की लाइनों के आसपास बरती जाने वाली सावधानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Keywords:
-
जबलपुर करंट हादसा (Jabalpur Electric Shock Accident)
-
जबलपुर प्रतिमा विसर्जन हादसा (Jabalpur Idol Immersion Accident)
-
मझौली हाईटेंशन लाइन हादसा (Majholi High Tension Line Accident)
-
जबलपुर में तीन युवकों की मौत (Three Youths Dead in Jabalpur)
-
मध्य प्रदेश हादसा (Madhya Pradesh Accident)
-
प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट (Electric Shock During Idol Immersion)