भोपाल,(9826019364)।
मध्यप्रदेश पुलिस में चालक सिपाहियों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आरक्षक (चालक) भर्ती परीक्षा-2026 की नियम पुस्तिका जारी कर दी है।
इस भर्ती के जरिए कुल 1,000 पद भरे जाएंगे।
भर्ती पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत होगी।
नियम पुस्तिका के अनुसार ये पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।
200 पद विशेष सशस्त्र बल में
कुल 1,000 पदों में 200 पद आरक्षक (चालक), विशेष सशस्त्र बल के हैं।
इसके अलावा 800 पद जिला पुलिस बल के लिए हैं।
इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता और ट्रेड टेस्ट होगा।
15 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर 2026 है।
आवेदन में संशोधन की सुविधा भी मिलेगी।
संशोधन 15 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक किया जा सकेगा।
भर्ती परीक्षा 4 जनवरी 2027 से शुरू होगी।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
PCRT_Driver_2026_rulebook_07102026
10वीं पास होना जरूरी
आरक्षक चालक पद के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 10वीं पास होना जरूरी है।
अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है।
इसके साथ उम्मीदवार के पास भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को अलग से प्रायोगिक ट्रेड टेस्ट भी देना होगा।
उम्र 18 से 33 साल
आवेदन की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
मध्यप्रदेश के अनारक्षित पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 33 वर्ष है।
आरक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम 38 वर्ष तक की आयु सीमा दी गई है।
कुछ अन्य श्रेणियों के लिए नियम पुस्तिका में अलग आयु छूट भी निर्धारित है।
100 सवाल, 100 अंक
पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी।
इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
हर सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा।
गलत उत्तर पर अंक नहीं काटा जाएगा।
परीक्षा में तीन प्रमुख हिस्से होंगे।
– सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान — 40 अंक
– बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि — 30 अंक
– विज्ञान एवं सरल अंकगणित — 30 अंक
लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट
लिखित परीक्षा के आधार पर पदों की संख्या के सात गुना उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और ट्रेड टेस्ट होगा।
चयन के लिए शारीरिक दक्षता और ट्रेड टेस्ट में सफल होना जरूरी है।
चालक पद के उम्मीदवारों को 800 मीटर दौड़ भी पूरी करनी होगी।
कितना होगा वेतन?
आरक्षक (चालक) का वेतनमान ₹19,500 से ₹62,000 निर्धारित है।
नियमानुसार शुरुआती तीन वर्षों में स्टाइपेंड का प्रावधान भी है।
इसके अलावा शासन द्वारा स्वीकृत भत्ते और अन्य परिलब्धियां देय होंगी।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए मंडल का परीक्षा शुल्क ₹500 है।
मध्यप्रदेश के SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क ₹250 है।
इसके अलावा पुलिस विभाग का विभागीय परीक्षा शुल्क भी लागू होगा।
अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए यह ₹200 और संबंधित आरक्षित वर्गों के लिए ₹100 है।
Keywords:
MP Police Constable Driver Recruitment 2026, MP Police Bharti,
आरक्षक चालक भर्ती, मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती, MPESB Driver Recruitment,
Police Driver Vacancy, 1000 Police Driver Posts