रवि अवस्थी,भोपाल। Ujjain North Constituency उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी..सनातन धर्मावलंबियों का तीर्थ स्थल..यह दो विधानसभा क्षेत्रों में बंटा है..उज्जैन नॉर्थ व उज्जैन साउथ…यहां बात कर रहे हैं उज्जैन नार्थ विधानसभा सीट की..पुराने शहर के इस हिस्से में सभी वर्गों के मतदाता निवास करते हैं..


उज्जैन उत्तर से अब तक निर्वाचित विधायकों की जाति पर गौर किया जाए तो इस सीट से 9 बार जैन,2 बार ब्राह्मण व एक बार मुस्लिम जाति का विधायक चुना गया…उज्जैन नार्थ में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 50 हजार 923 है..इनमें करीब 65 हजार मुस्लिम एवं 20 से 25 हजार ब्राह्मण एवं इतने ही ओबीसी वर्ग OBC के मतदाता शामिल है..जैन मतदाताओं की संख्या करीब 15 हजार है लेकिन यहां चुनाव चेहरे से अधिक दलगत आधार पर होते रहे हैं..जो दल अधिक प्रभावी हुआ..प्रतिनिधि उसका ही चुना गया..