कड़ी सुरक्षा के बीच मैनपुरी, रामपुर और खतौली उपचुनाव में मतदान शुरू

 लखनऊ 
मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज मतदान हो रहा है। इन तीनों सीटों पर मुख्यत भाजपा और सपा के बीच ही मुकाबला है। मैनपुरी में जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर है तो वहीं रामपुर में आजम खां की। खतौली सीट बचाने की चुनौती भाजपा के सामने है।

भाजपा दावा कर रही है कि वह इस बार तीनों सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी, वहीं सपा का भी तीनों जगह जीत का दावा है। खास बात यह कि दोनों दल मैनपुरी में एक दूसरे पर धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। भाजपा के हौसले बुलंद हैं क्योंकि उसने सपा से रामपुर,आजमगढ़ लोकसभा सीट हाल के उपचुनाव में छीनी हैं जबकि सपा को मैनपुरी में स्व. मुलायम सिंह से जुड़े सहानुभूति फैक्टर व शिवपाल के साथ आने से लाभ मिलने की उम्मीद है।
 

See also  जूनियर नेशनल घुड़सवारी प्रतियोगिता 12 से 25 दिसम्बर तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *