सड़क हादसा: बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 8 लोगों की मौत

लखीमपुर खीरी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं. बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के खमरिया पुलिस चौकी के पास शारदा नदी के पुल पर दर्जनों यात्रियों से भरी निजी बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई.

इसके चलते निजी बस में बैठे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है. धौरहरा से करीब 50 यात्रियों को लेकर एक निजी बस सुबह करीब साढ़े सात बजे लखीमपुर आ रही थी, तभी ईसानगर थाना क्षेत्र के खमरिया पुलिस चौकी के पास शारदा नदी के पुल पर लखीमपुर की ओर से बहराइच जा रही एक ट्रक से टकरा गई.

बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर काफी जबरदस्त थी. बस में बैठे आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 2 दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया जा रहा है. मौके पर जिले के आला-अफसर पहुंच रहे हैं.

See also  महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों की आमदनी हर माह दस हजार रुपये हो - मुख्यमंत्री चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *