फ्लोरिडा में एक सड़क दुर्घटना के आरोपी ड्राइवर ने पीड़ितों को बचाने आए मेडिकल हेलीकॉप्टर को हाईजैक करने की कोशिश की। यह घटना शुक्रवार आधी रात के आसपास हर्नांडो काउंटी में आई-75 पर उत्तर की ओर गाड़ी चला रहे 28 वर्षीय रिले फेरर के साथ हुई। हादसे में एक अन्य वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायल मरीजों को एयरलिफ्ट करने के लिए हाईवे पर हेलीकॉप्टर उतारा गया, जब बचावकर्मी मरीजों को हेलीकॉप्टर में सीट बेल्ट लगा रहे थे, तभी आरोपी ड्राइवर फेरर मौका पाकर उसे ही चुराकर भागने के लिए उसमें चढ़ गया।
हादसे की जांच शुरू
हादसे के बाद आरोपी रिले फेरर का व्यवहार बेहद असामान्य और अजीब था। उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि हादसे से ठीक कुछ क्षण पहले उसने ‘एंटी-क्राइस्ट’ को देखा था।
घटनास्थल पर वह पुलिस के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रहा था। यही नहीं, उसने मेडिकल जांच के लिए ‘टैम्पा जनरल हॉस्पिटल ब्रुकस्विले’ जाने से भी साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को उसे जबरदस्ती अस्पताल ले जाना पड़ा और काबू में करना पड़ा।
आरोपी की गिरफ्तारी
अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ घोषित किए जाने के बाद फेरर को हर्नांडो काउंटी डिटेंशन सेंटर (जेल) ले जाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि वहां भी जेल की कागजी कार्रवाई (बुकिंग) के दौरान उसने पुलिसकर्मियों का लगातार विरोध करना जारी रखा और उनके काम में बाधा डाली।
medical helicopter hijack की कोशिश
हद तो तब हो गई जब घायल मरीजों को एयरलिफ्ट करने के लिए हाईवे पर हेलीकॉप्टर उतारा गया, जब बचावकर्मी मरीजों को हेलीकॉप्टर में सीट बेल्ट लगा रहे थे, तभी आरोपी ड्राइवर फेरर मौका पाकर उसे ही चुराकर भागने के लिए उसमें चढ़ गया।
इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानें पुलिस की कार्रवाई के बारे में।
आरोपी पर कानूनी शिकंजा
आरोपी रिले फेरर पर अब कानूनी शिकंजा कस गया है। उस पर बिना हिंसा के पुलिस का विरोध करने के तीन आरोप और हेलीकॉप्टर में जबरन घुसने के प्रयास के लिए ‘वाहन में सेंधमारी’ का एक गंभीर आरोप लगाया गया है।
जेल रिकॉर्ड के मुताबिक, पुलिस विरोध के आरोपों के लिए 3,000 डॉलर का बॉन्ड तय किया गया है, लेकिन सेंधमारी के गंभीर मामले में उसे बिना किसी बॉन्ड के हिरासत में रखा गया है।