झांसी में मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे ,यात्री परेशान

 झांसी

उत्तर प्रदेश के झांसी में रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। मंगलवार सुबह डिब्बों के उतरने के बाद इस रेल लाइन की सेवाओं पर असर पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि वह रेल यातायात को जल्द से जल्द सुचारू रूप से बहाल करने पर जोर दे रहे हैं।
 
झांसी में ये घटना मंगलवार की सुबह 5:42 बजे हुई। एक मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए इससे कई सवारी गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हो गया। डिब्बों को वापस पटरी पर लाने का काम किया जा रहा है। अभी रेल यातायात प्रभावित बना हुआ है। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जमा है। रेल प्रशासन द्वारा डिब्बों को वापस पटरी पर लाने का काम तेजी से किया जा रहा है। रेल अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

 

See also  यौनशक्ति दवाई खाकर बनाता था संबंध, पुलिस के पास पहुंची महिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *