सत्येंद्र जैन से जेल में ईडी को पूछताछ की अनुमति

नई दिल्ली
दिल्ली की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से शुक्रवार को जेल में पूछताछ करने की अनुमति दे दी। जैन की जमानत याचिकाएं 31 मई से विभिन्न सुनवाइयों में खारिज की जाती रही हैं। वह मनी लॉड्रिंग के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। मामले की जांच ईडी कर रहा है।

राउज एवेन्यू कोर्ट की जज गीतांजलि गोयल ने ईडी को जैन से जेल के अंदर पूछताछ करने की अनुमति देने का आदेश पारित किया। जांच एजेंसी ने कहा था कि वह जैन से शराब घोटाला मामले में पूछताछ करना चाहती है।

इससे पहले सीबीआई ने जैन, उनकी पत्नी और अन्य पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत अपराध का आरोप लगाया था। 31 मार्च को ईडी ने मंत्री के स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनियों से संबंधित 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था।

ईडी ने 6 जून को जैन, उनकी पत्नी और उनके सहयोगियों से संबंधित स्थानों पर छापे मारे, क्योंकि इन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जैन की मदद की थी या मनी लॉन्ड्रिंग की प्रक्रियाओं में शामिल थे। छापेमारी के दौरान 2.85 करोड़ रुपये नकद और 1.80 किलोग्राम वजन के 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए।

See also  एमजी मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों की रैगिंग करने वाले 10 सीनियर्स की पहचान,6 गिरफ्तार, 4 की तलाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *