दिल्‍ली रेस्‍टरां ने लांच की ’56 इंच थाली’, खत्‍म करने वाले को मिलेंगे 8.5 लाख रु

नई दिल्‍ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर (शनिवार) को अपना 71 वां जन्‍मदिन मनाने जा रहे है। इस मौके पर उनको चाहने वाले अपने-अपने अंदाज में पीएम का बर्थडे सेलिब्रेट करने की प्‍लानिंग कर रहे हैं। वहीं इस मौके पर दिल्‍ली के रेस्‍टरां ने 56 व्‍यंजनों वाली थाली लांच कर रहा है। कस्‍मर के पास वेज और नॉनवेज थाली ऑडर करने का आप्‍शन होगा। 56 व्‍यंजनों वाली थाली लॉच करने के पीछे भी खास वजह है। ARDOR 2.1 रेस्तरां लांच कर रहा ये 56 व्‍यंजनों वाली थाली ये रेस्‍टरां दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित ARDOR 2.1 रेस्तरां हैं जहा 56 व्‍यंजनों वाली बड़ी आकार की थाली पेश की जाएगी इस रेस्टोरेंट ने यह अनोखा आइडिया पीएम मोदी से जुड़ी एक बार से जोड़ कर पेश किया है।

56 व्‍यंजन थाली क्‍यों नाम दिया गया रेस्तरां के मालिक सुमित कलारा ने मीडिया से कहा, "मैं पीएम मोदी का बहुत सम्मान करता हूं, वह हमारे देश का गौरव हैं और हम उनके जन्मदिन पर कुछ अनोखा उपहार देना चाहते हैं, इसलिए हमने इस भव्य थाली को लॉन्च करने का फैसला किया जिसे हमने '56 इंच' नाम दिया है यानी मोदी जी की थाली। मोदी जी का 56 इंच का सीना उनकी पहचान है। पीएम मोदी को उपहार में देना चाहते हैं ये थाली रेस्‍टरां के मालिक ने कहा हम उन्हें यह थाली उपहार में देना चाहते हैं और चाहते हैं कि वह यहां आकर खाएं। लेकिन, सुरक्षा कारणों से, हम ऐसा नहीं कर सकते, इसलिए यह उनके उन सभी प्रशंसकों के लिए है जो उनसे बहुत प्यार करते हैं। कृपया आइए और इस थाली का आनंद लीजिए"।

See also  BMC चुनाव देगा और टेंशन- उद्धव ठाकरे को अस्तित्व के संकट की ओर धकेल रही भाजपा

निश्चित समय में खत्‍म करने वाले को मिलेगा साढ़े आठ लाख रुपये रेस्‍तरां के मालिक ने बताया कि उन्‍होंने इस स्‍पेशल थाली के साथ कुछ पुरस्कार रखने का फैसला किया है। यदि कोई भी जोड़ा 40 मिनट में इस थाली को खत्म कर देता है, तो हम उन्हें 8.5 लाख रुपये का पुरस्कार देंगे। साथ ही, 17-26 सितंबर के बीच हमारे पास आने वालों में से और इस थाली को खाओ, भाग्यशाली विजेता को केदारनाथ की यात्रा जीतेंगे, क्योंकि यह पीएम मोदी जी के पसंदीदा स्थलों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *