Twitter पर सीएम योगी के 21.5 मिलियन फॉलोअर्स हुए

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का दबदबा अब ट्विटर (Twitter) पर भी दिखने लगा है.सीएम योगी ने कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भी ट्विटर फॉलोअर्स (Followers) के मामले में पीछे छोड़ दिया है. सितंबर 2015 में ट्विटर पर पहली बार अकाउंट बनाने के बाद से अब तक सीएम योगी के 21.5 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं. वहीं, राहुल गांधी के फॉलोअर्स की संख्या 21.4 मिलियन है. वहीं देखा जाए तो यूपी समेत देश के कई बड़े नेता सीएम योगी से फॉलोअर्स के मामले में काफी पीछे हैं.

अखिलेश यादव- समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी से काफी पहले ट्विटर पर अपना अकाउंट खोला था. सपा प्रमुख ने ट्विटर पर जुलाई 2009 में यानि मुख्यमंत्री से करीब छह साल पहले ट्विटर पर कदम रखा था. हालांकि वे फॉलोअर्स के मामले में काफी पीछे हैं. सपा प्रमुख के ट्वीटर पर 17.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो सीएम योगी से करीब 4.3 मिलियन फॉलोअर्स कम है.

मायावती- बसपा प्रमुख मायावती ने सीएम योगी के ट्विटर से जुड़ने के करीब तीन साल बाद ट्विटर पर जुड़ी थीं. बसपा सुप्रीमो ने ट्विटर पर अक्टूबर 2018 में अपना अकाउंट शुरू किया था. हालांकि फॉलोअर्स के मामले में वे सीएम योगी के आगे ट्विटर पर कहीं भी नहीं टिकती दिख रही हैं. मायावती के ट्विटर पर महज 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

See also  PWD के दागी अफसरों की जांच के लिए ,9 लाख खर्च कर सरकार तैनात करेगी लीगल एडवाइजर

जयंत चौधरी– इन दो प्रमुख विपक्षी नेताओं के बाद बात आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी की करते हैं. जयंत चौधरी अक्टूबर 2014 में ट्विटर से जुड़े थे. यानि आरएलडी प्रमुख सीएम योगी से करीब एक साल पहले ट्विटर पर जुड़े थे. लेकिन फॉलोअर्स के मामले में वे मुख्यमंत्री से कोसों दूर हैं. जयंत चौधरी के ट्विटर पर 2,93,200 फॉलोअर्स हैं और उनका ट्विटर पर अकाउंट भी जयंत सिंह के नाम से है.

ओम प्रकाश राजभर– सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर जुबानी हमले बोलने में भले ही अन्य विपक्षी नेताओं से काफी आगे हों लेकिन ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में काफी पीछे हैं. सुभासपा प्रमुख ट्विटर पर अगस्त 2013 में जुड़े थे लेकिन अब तक उनके फॉलोअर्स की संख्या मात्र 2,26,600 है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *