CM योगी आदित्यनाथ ने 56 जिलों के लिए मॉर्डन प्रिजन वैन का किया शुभारंभ

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को  56 जिलों के लिए मॉर्डन प्रिजन वैन का शुभारंभ किया और पुलिस आधुनिकीकरण के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत रविवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 56 जिलों के लिए मॉर्डन प्रिजन वैन का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उनके साथ पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और मंत्रिमंडल के सहयोगी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस आधुनिकीकरण के लिए काम कर रही है।

 

'मॉडर्न प्रिजन वैन' हर प्रकार की तकनीक से युक्त हैं… pic.twitter.com/QzJoMWf5a7

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 18, 2022

 

यूपी में योगी सरकार लगातार जेल और कैदियों की सुविधा में बढ़ोत्तरी कर रही हैं। जेल को आधुनिक करने के लिए यूपी सरकार ने कमर कस ली है। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास से 56 जिलों के लिए मॉर्डन प्रिजन वैन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और मंत्रिमंडल के सहयोगी मौजूद थे। इन मॉर्डन प्रिजन वैन से सोमवार से बंदी पेशी पर जा सकेंगे। इस मौके पर सीएम योगी ने कहाकि, पुलिस को मार्डन बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। आज प्रदेश में कानून का राज है। पुलिस को आधुनिक कर रहे हैं। प्रदेश आज अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

प्रिजन वैन है आधुनिक
उत्तर प्रदेश पुलिस बल को आधुनिक करने के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेल में मिलने वाली सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री ने 56 जिलों की जेल के लिए रविवार को अपने सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग से आधुनिक जेल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम योगी ने कहा कि, अब तक जेल से अदालत लाने के लिए जिन वैन का इस्तेमाल होता था। उनसे कैदी या तो भाग खड़े होते थे। या गिरोहों उनपर हमला बोल कर कैदियों को छुड़ा लेते थे। पर ये प्रिजन वैन आधुनिक हैं। इसमे कैमरे, पैनिक बटन हैं और हाई लॉक सिस्टम है।

सीएम योगी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में पुलिस विभाग के जिस आधुनिकीकरण के लिए हमने कार्य शुरू किया। उसी क्रम में आज ये आधुनिक प्रिजन वैन का शुभारंभ हो रहा है। 25 करोड़ आबादी के सुरक्षा और हित के लिए हमने पुलिस विभाग को आधुनिक बनाने के लिए अनेक कार्य किया।

ये हैं इसके खास फीचर

  • CCTV कैमरा
  • पैनिक बटन
  • हाई लॉक सिस्टम
  • मजबूत बॉडी और डबल डोर

डेढ़ लाख से ज्यादा निष्पक्ष पुलिस में भर्तियां हुई
सीएम योगी ने कहा कि पुलिस भर्ती में 1 लाख,56 हजार निष्पक्ष भर्तियां हुई। साइबर थानों की स्थापना हुई। आज लोग उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था की चर्चा करते हैं। पहले दंगा फसाद होते थे। पुलिस भाग खड़ी होती थी, आज उसी पुलिस का इकबाल है। परिणामः पुलिस आज सशक्त है। लखनऊ में फोरेंसिक लैब की स्थापना हो रहा है। निवेश की असीम संभावनाएं बनी। पुलिस बल के लिए आवासीय भवनों का निर्माण हो रहा है।

सीएम ने कहा अब तक जेल से अदालत लाने के लिए जिन वैन का इस्तेमाल होता था। उनसे कैदी या तो भाग खड़े होते थे। ये प्रिजन वैन आधुनिक हैं। इसमें कैमरे, पैनिक बटन हैं,हाई लॉक सिस्टम है। उत्तरप्रदेश पुलिस बल दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस बल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *