दुल्हन सी सजी अयोध्या पीएम मोदी ने रामलला के किये दर्शन पूजन

अयोध्या
दिवाली पर अयोध्या दुल्हन सी सजी हुई थी। रामलला की नगरी की छठा देखकर हर व्यक्ति भाव विभोर हो रहा था। श्रीराम जन्मभूमि, राम की पैड़ी, सरयू घाट व रामकथा पार्क की सजावट को देखकर हर व्यक्ति अभिभूत हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दीपोत्सव के अवसर पर पहली बार अयोध्या आए। प्रधानमंत्री मोदी का चॉपर साकेत महाविद्यालय में निर्मित हेलीपैड पर उतरा। उसके बाद पीएम मोदी सीधे श्रीराम जन्मभूमि गए। जहां भगवान श्री रामलला की पूजा अर्चना की। उसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का अवलोकन और निरीक्षण किया। ट्रस्ट के सदस्य ने मंदिर निर्माण की एक-एक बारीकी पीएम मोदी को बताई। इस अवसर पर साथ में सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे।
पीएम मोदी ने किए रामलला के दर्शन

पीएम मोदी रामजन्मभूमि पहुंचे। और रामलला के दर्शन किए। आचार्य सतेंद्र दास ने पीएम मोदी की पूजन को पूरा कराया। रामलला के सामने पीएम मोदी दीए जलाए। आरती की। इसके बाद रामलला की परिक्रमा की। इस अवसर पर पीएम ने गुप्त दान भी किया।

पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण कार्य का किया अवलोकन

रामलला का दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर पहले राम मंदिर का नक्शा देखा और जानकारी ली। पीएम मोदी ने निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। पीएम मोदी को जानकारी देने के लिए एक गैलरी का निर्माण किया गया था जिसके जरिए उन्हें जानकारी दी गई। राममंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय भी मौजूद थे। इस अवसर पर साथ में सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे।

See also  आम आदमी को झटका, आरबीआई ने रेपो रेट 0.35% बढ़ाकर 6.25 फीसदी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *