यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का पीएम मोदी शुभारंभ किया
लखनऊ में शुक्रवार से यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू होगा। 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाले यूपीजीआइएस में देश-दुनिया की दिग्गज कारपोरेट हस्तियां उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए आगे आएंगीं। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। 12 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समापन समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। निवेशकों के इस तीन दिवसीय महासम्मेलन में 22 केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश की प्रगति के संदर्भ में डबल इंजन की सरकार के विजन को साझा करेंगे।