Bhopal: भूरी बाई ,उद्योगपति विजय अग्रवाल से मिले BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा

भोपाल(Janprachar.com)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का विशेष संपर्क अभियान जारी है।

सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भोपाल प्रवास के दौरान संपर्क से समर्थन अभियान के अंतर्गत पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कलाकार भूरी बाई और उद्योगपति विजय अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।


नड्डा ने भूरीबाई एवं अग्रवाल का शाल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर केंद्रित साहित्य भेंटकर सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की।


इस अवसर पर पद्मश्री भूरीबाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष को उनके द्वारा तैयार की गयी कलाकृतियां भेंट की।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा उपस्थित थे।

इससे पहले श्री नड्डा मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम “मेरा बूथ सबसे मजबूत” में शामिल हुए। उन्होंने देशभर से आये पार्टी के बूथ विस्तारकों को सम्बोधित किया। श्री नड्डा ने बाद में कार्यक्रम स्थल पर मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया।

See also  Swine Flu: बढ़ते H1N1 मामलों के बीच जेपी नड्डा ने तैयारियों की समीक्षा की, दिल्ली पर खास नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *