देश में हर दिन औसतन 13 स्कूल बंद हो रहे हैं। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय की यूडाइस+ (UDISE+ – Unified District Information System for Education Plus) रिपोर्ट से सामने आई है। वर्ष 2024-25 में देश में कुल 14 लाख 71 हजार 473 स्कूल थे, जो 2025-26 में घटकर 14 लाख 66 हजार 682 रह गए हैं। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा दो हजार 426 स्कूल बंद हुए हैं।