अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अपना पहला CEO नियुक्त किया है। करीब 38 साल भारतीय वायुसेना में सेवा दे चुके मिश्रा पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख भी रह चुके हैं। अब वह राम मंदिर के प्रशासन और संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे।