केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश में 10 प्रस्तावित एयरस्ट्रिप्स में से 5 को एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी दी है, जिसमें सिंगरौली, सागर, नीमच, छिंदवाड़ा और मंडला शामिल हैं। यह फैसला मध्यप्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर हुआ है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और मुख्यमंत्री मोहन यादव की बैठक में यह निर्णय लिया गया।