जन्माष्टमी के बाद भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाने की परंपरा है। 2026 में कृष्ण छठी 9 सितंबर को मनाई जाएगी, जबकि कुछ स्थानों पर उदया तिथि के अनुसार 10 सितंबर को भी पूजा होगी। इस दिन बाल गोपाल को माखन-मिश्री, पंजीरी, पंचामृत और मखाने की खीर का भोग लगाया जाता है।