Collector Transfer: आशीष सिंह इंदौर और काैशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल कलेक्‍टर बनाए गए, सीएम की बैठक से पहले रीवा आयुक्‍त को हटाया

Collector Transfer: भोपाल। मप्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। आशीष सिंह को इंदौर कलेक्‍टर बनाया गया है। इंदौर कलेक्‍टर इलैया राजा टी को अब मध्‍य प्रदेश पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बना दिया गया है। आशीष सिंह इससे पहले भोपाल कलेक्‍टर थे।

कौशलेंद्र को अब भोपाल का दायित्‍व

भोपाल कलेक्‍टर का दायित्‍व अब कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपा गया है। वे इससे पहले मध्‍य प्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक थे।

संजय गुप्‍ता श्रम आयुक्‍त बने

सचिव संजय गुप्‍ता को श्रम आयुक्‍त बनाया गया है जबकि रीवा संभाग आयुक्‍त अनिल सुचारी को सामान्‍य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है।

बैठक से पहले रीवा आयुक्‍त को हटाया

उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रीवा दौरे पर पहुंचे हैं। वहां वे संभागीय बैठक लेने वाले हैं। इससे पूर्व ही रीवा संभाग आयुक्‍त अनिल सुचारी को हटाया गया। चिकित्‍सा शिक्षा आयुक्‍त गोपाल चंद्र डाड अब रीवा संभाग के आयुक्‍त होंगे।

श्रम आयुक्‍त श्रीकांत बनोठ को अब विकअ सह आयुक्‍त सह संचालक के साथ नगर और ग्राम निवेश का दायित्‍व भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *