शूटिंग वर्ल्डकप मे भारत के रुद्राक्ष ने जीता कांस्‍य

शूटिंग वर्ल्डकप मे भारत के रुद्राक्ष ने जीता कांस्‍य

आइएसएसएफ़ वर्ल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के रुद्रांक्ष पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल में 262.2 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। वहीं महिला 10 मीटर एयर राइफल में भारत की रमीता ने 260.5 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। रुद्राक्ष का यह दूसरा पदक है। इस पदक के सहारे भारत एक स्‍वर्ण एक रजत व तीन कांस्‍य सहित कुल पांच पदक के साथ तालिका में दूसरे स्‍थान पर है। वहीं चीन पदक तालिका में शीर्ष पर चल रहा है।

राजधानी के राज्य शूटिंग अकादमी ऑफ़ एक्सिलेंस में चल रही इस चैंपियनशिप में दो फाइनल खेले गए 10 मीटर एयर राइफल में चीन के खिलाड़ियों ने बाज़ी मारते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीते। शेंग लिहाओ ने स्वर्ण और डू लिंशु ने रजत पदक जीता। वहीं भारत के रुद्राक्ष को कांस्‍य से संतोष करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *