एशिया कप 2022 का तीसरा मुकाबला आज, इन दो टीमों के बीच होगा रोमाचंक मैच

नई दिल्ली
 
संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में खेले जा रहे एशिया कप 2022 का तीसरा मुकाबला आज शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक दोनों मैच दुबई में खेले गए थे। ये सीजन का पहला मैच है, जो शारजाह के छोटे से मैदान पर आयोजित होगा। बांग्लादेश की टीम के सामने अफगानिस्तान की चुनौती होगी। अफगान टीम ने श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी। ऐसे में ये मैच रोमांचक होने वाला है।

बांग्लादेश की टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि अफगानिस्तान की टीम का हौसला सातवें आसमान पर होगा। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के पास इस टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार है। शाकिब अल हसन की कप्तानी वाली बांग्लादेश की टीम की बात करें तो इस टीम ने पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अफगानिस्तान की टीम भी अच्छी लय में है। हालांकि, टीम आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारकर यहां पहुंची है।

अफगानिस्तान ने बल्ले और गेंद दोनों से श्रीलंका के खिलाफ दबदबा बनाया था और टीम ने एक बार फिर दिखाया कि वे वास्तव में सबसे छोटे प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन कने की ताकत रखते हैं। एक समय श्रीलंका का स्कोर 75/9 था, जिसमें राशिद खान ने एक भी विकेट नहीं लिया था। टीम 105 रन बना सकी थी, लेकिन राशिद खान हाथ लौटे थे। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 12 रन ही दिए थे और दबाव के कारण श्रीलंका की टीम विकेट खोती रही।
 

See also  इस टी20 वर्ल्ड कप में 10 बड़े कीर्तिमान तोड़ सकते विराट -रोहित

बता दें कि अगर अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश को इस मैच में छोटे-मोटे अंतर से जीत मिल भी जाती है तो भी अफगानिस्तान की टीम का सुपर 4 तक पहुंचना तय माना जा रहा है, क्योंकि मोहम्मद नबी की कप्तानी वाली टीम का नेट रन रेट +5.176 है और उसे सुपर 4 में पहुंचने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। हालांकि, बांग्लादेश और श्रीलंका में से कौन आगे जाएगा, ये देखने वाली बात होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *