T20I सीरीज के लिए ये है भारत और ऑस्ट्रेलिया का फुल स्क्वॉड और पूरा शेड्यूल, कर लीजिए नोट

 नई दिल्ली
  टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के बाद मेजबान क्रिकेट टीम यानी भारत के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। सीरीज से पहले जान लीजिए कि दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड क्या है और दोनों टीमों के बीच होने वाली इस टी20 सीरीज के लिए शेड्यूल कैसा है।  

सबसे पहले बात करते हैं कि इस सीरीज का शेड्यूल कैसा है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों के मद्देनजर ये सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया, दोनों ही टीमों के लिए खास है। इस सीरीज की शुरुआत 20 सितंबर से होने वाली है, जबकि सीरीज का अंत 25 सितंबर को होगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 सितंबर को खेला जाएगा। सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होंगे

मंगलवार 20 सितंबर को पहला टी20 मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में आयोजित होगा, जबकि दूसरा मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुक्रवार 23 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का अंतिम मुकाबला रविवार 25 सितंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। लंबे समय के बाद दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी।

See also  ग्‍वारीघाट स्थित बैंक आफ बड़ौदा के लाकर से 550 ग्राम सोना,दो किलोग्राम चांदी गायब,FIR दर्ज

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *