पीटी उषा का भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुना जाना तय,निर्विरोध चुनी जाएंगी

नईदिल्ली
भारत की उड़नपरी पीटी उषा का भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की पहली महिला अध्यक्ष बनना तय है। महज औपचारिक ऐलान शेष है क्योंकि 10 दिसंबर को होने वाले चुनावों के लिए वो अकेली उम्मीदवार बनी। रविवार को नामांकन का आखिरी दिन था और पीटी उषा के अलावा किसी ने दावेदारी पेश नहीं की। बता दें, अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष (महिला), संयुक्त सचिव (महिला) पदों पर भी चुनाव होना है। कार्यकारिणी परिषद के चार सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। आईओए चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर उमेश सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार या शनिवार को कोई नामांकन नहीं आया, लेकिन रविवार को विभिन्न पदों के लिए 24 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।

पीटी उषा ने एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक जीता है। वहीं 1984 के ओलंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रही थीं। भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष पीटी उषा की उम्र 58 साल है। पीटी उषा ने अपने करियर में एशियन गेम्स में 11 और एशियन चैंपियनशिप में 23 मेडल जीते हैं। इनमें 18 गोल्ड मेडल शामिल हैं। पीटी उषा ने एशियन गेम्स में 4 गोल्ड मेडल और एशियन चैंपियनशिप में 14 गोल्ड मेडल जीते हैं।

ट्रैक से संन्यास लेने के बाद पीटी उषा ने अपना जीवन खेल को समर्पित कर दिया। वह वर्तमान में भारतीय प्रतिभा संघ की समिति प्रमुख हैं। यह समिति पूरे भारत के स्कूलों में राष्ट्रीय स्तर की भारतीय प्रतिभा ओलंपियाड परीक्षा आयोजित करती है। केरल की रहने वालीं पीटी उषा ने कोझिकोड के प्रोविडेंस वीमेंस कॉलेज से पढ़ाई की है। 1991 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर वी. श्रीनिवासन से उनकी शादी हुई। दोनों का एक बेटा है।

See also  Goodnews :प्रदेश में 7500 पदों पर होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती ,नियमों में भी हुआ बदलाव

गौरतलब है कि आईओए में एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष (एक पुरुष और एक महिला), एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव (एक पुरुष और एक महिला), छह अन्य कार्यकारी परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए होंगे. जिनमें से दो (एक पुरुष और एक महिला) निर्वाचित ‘एसओएम’ से होंगे. कार्यकारी परिषद के दो सदस्य (एक पुरुष और एक महिला) एथलीट आयोग के प्रतिनिधि होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *