भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहुंची एशिया कप के फाइनल में ,थाईलैंड को 74 रनों से रौंदा

सिलहट

वुमेंस एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने थाइलैंड महिला क्रिकेट टीम को 74 रनों से हरा दिया है। भारतीय महिलाएं अब फाइनल में पहुंच चुकी हैं। वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को सेमीफाइनल खेला जाएगा और जो भी टीम मैच जीतेगी, वह भारतीय टीम के साथ खिताबी जंग में भिड़ेगी। भारतीय महिला टीम एशिया कप के इस सीजन में सिर्फ 1 मैच हारी है और सभी मुकाबले जीते हैं। टीम ने थाईलैंड को सेमीफाइनल में करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई है।

थाइलैंड ने जीता टॉस
बांग्लादेश में चल रहे वुमेंस एशिया कप क्रिकेट प्रतियाोगिता में सेमीफाइनल का टॉस थाइलैंड की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारत की ओर से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने ओपनिंग कीष मंधाना 14 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं शेफाली वर्मा ने 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रनों की पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 26 गेंद पर 27 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी की और 30 गेंद पर 26 रनों की पारी खेली। लास्ट में पूजा वस्त्राकर ने 13 गेंद पर 1 छक्के की मदद से 17 बनाए और भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया।

See also  पृथ्वी को ठंडा रखने महासागरों में दफन की जाएगी CO2, इंजीनियरों ने दिया महत्वाकांक्षी प्रस्ताव

दीप्ति शर्मा की धारदार बॉलिंग
भारतीय टीम के 149 रनों का पीछा करने उतरी थाइलैंड की टीम को दीप्ति शर्मा ने शुरूआती झटके दिए और दोनों ओपनर बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। हालांकि कप्तान नरुमोल चवाई ने संघर्ष किया। दिप्ती ने जल्द ही 1 और विकेट चटकाकर अपने विकेटों की संख्या 3 कर ली। दीप्ति के अलावा स्नेह राणा, रेणुका सिंह ने कमाल की बॉलिंग की और एक वक्त थाइलैंड की टीम ने 71 रन पर ही 8 विकेट गंवा दिए। अंतिम दो ओवर में थाइलैंड को जीत के लिए करीब 80 रनों की जरूरत थी। इसके बावजूद भारत ने अगली ही गेंद पर 1 और विकेट गंवा दिया और यह मैच 74 रनों से जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *