‘IND vs PAK सिर्फ आम मैच, Asia Cup पर ध्यान दो’, जानें सौरव गांगुली ने ऐसा क्यों कहा..

नई दिल्ली
बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आगामी एशिया कप में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दादा का ऐसा कहना है कि भारत-पाक सिर्फ एक आम मुकाबला है, टीम इंडिया का फोकस एशिया कप टूर्नामेंट जीतने पर होना चाहिए। एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से होगा। वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से करेगी। ये मैच 28 अगस्त को खेला जाएगा।
 
मेरे लिए ये सिर्फ एशिया कप
अपनी कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को कई यादगार जीत दिलाने वाले सौरव गांगुली ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, ''मैं इसे एशिया कप के तौर पर देख रहा हूं। मैं भारत और पाकिस्तान के रूप में कोई टूर्नामेंट नहीं देखता। जब मैं अपने खेल के दिनों में हुआ करता था, तो भारत और पाकिस्तान मेरे लिए एक मैच था। मैं हमेशा टूर्नामेंट जीतने के लिए देखता था।''
 
जीत सकता है भारत
गांगुली ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की भी जमकर तारीफ की। पूर्व कप्तान का मानना है कि टीम इंडिया लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और टीम की बढ़िया लय को देखते हुए ये खिताब भी जीत सकती है। दादा के मुताबिक, ''भारत एक अच्छी टीम है और उन्होंने हाल के दिनों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि टीम एशिया कप में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।''

See also  एंजेलिना जॉली ने ब्रैड पिट पर लगया बच्चो से मार पीट का आरोप

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *