फीफा ने थर्ड पार्टी के अनुचित प्रभाव का हवाला देते हुए भारत के फुटबॉल फेडरेशन को किया सस्पेंड

 

नई दिल्ली

फीफा  ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन  को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. फीफा ने थर्ड पार्टी के अनुचित प्रभाव का हवाला देते हुए भारत के फुटबॉल फेडरेशन को सस्पेंड किया है. इतना ही नहीं फीफा ने अक्टूबर में भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी भी छीन ली है.

फीफा ने अपने बयान में कहा कि फीफा परिषद के ब्यूरो ने सर्वसम्मति से ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को  'अनुचित हस्तक्षेप' की वजह से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया है. यह फीफा के नियमों का गंभीर उल्लंघन है.
 
फीफा ने कहा है कि AIFF  कार्यकारी समिति की शक्तियों को ग्रहण करने के लिए प्रशासकों की एक समिति गठित करने के आदेश के निरस्त होने और AIFF प्रशासन द्वारा दैनिक मामलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के बाद निलंबन हटा लिया जाएगा.

फीफा बयान में कहा गया है कि निलंबन का मतलब है कि भारत में 11-30 अक्टूबर 2022 को होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन भी नहीं हो सकेगा. हालांकि, फीफा ने कहा कि वह टूर्नामेंट के संबंध में अगले कदमों का आकलन कर रहा है और जरूरत पड़ने पर इस मामले को ब्यूरो में भेजा जाएगा.

See also  Kuno Cheetah News: पीएम मोदी के इन सवालों का जवाब दें और देंखे चीतों को सबसे पहले

फीफा ने कहा कि वह भारत के खेल मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है और उम्मीद है कि मामले का सकारात्मक परिणाम आ सकता है. फीफा ने इस महीने की शुरुआत में ही तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण AIFF को सस्पेंड करने की धमकी दी थी. यह चेतावनी एआईएफएफ के चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के कुछ ही दिनों बाद दी गई थी. 28 अगस्त को एआईएफएफ के चुनाव होने हैं. इस मामले में 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *