सिडनी में प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम इंडिया को परोसा गया खराब खाना

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना अगला मैच खेलने के लिए सिडनी पहुंच चुकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम सिडनी पहुंचते ही प्रैक्टिस में जुट गई। हालांकि, उसे यहां खाने को लेकर निराश होना पड़ा। दरअसल, टीम इंडिया को प्रैक्टिस सेशन में ठंडी सैंडविच और फल परोसा गया। इस बात से नाराज प्लेयर्स ने आईसीसी से शिकायत भी की है।

भारतीय टीम ने ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर रही थी। विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, केएल राहुल, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल और दिनेश कार्तिक ने खूब प्रैक्टिस की, जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल ने आराम किया। रोहित शर्मा ने अलग-अलग हिस्से में बैटिंग की।

सिडनी में मौसम काफी ठंडा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हुई है। प्रैक्टिस के बाद जब लंच परोसा गया तो उसमें ठंडी सैंडविच और फल थे, जबकि टीम इंडिया को प्रॉपर लंच की जरूरत थी। रिपोर्ट्स की मानें तो निराश टीम इंडिया ने इस बात की शिकायत इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से भी की है। दूसरी ओर, उसे अगले दिन यानी आज ब्लैकटाउन में प्रैक्टिस करनी थी। यह स्टेडियम टीम इंडिया के होटल से लगभग 42 किलोमीटर दूर है। यहां टीम प्रैक्टिस करने नहीं गई, जो ऑप्शनल थी।

See also  जल्द ही बनारस से असम का 4,000 किलोमीटर का सफर तक क्रूज से होगा

इससे पहले भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था। मैच में विराट कोहली ने तूफानी फिफ्टी जड़ते हुए बाबर सेना के जबड़े से जीत छीनी थी। हार्दिक पंड्या ने गेंद और बल्ले दोनों से कहर बरपाया था। टीम का अगला मुकाबला नीदरलैंड से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हागा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *