7 रन से इंग्लैंड ढेर, टीम इंडिया फाइनल में; अब न्यूजीलैंड से खिताबी भिड़ंत

मुंबई।

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया चौथी बार टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुंची है।

जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला देखने मुकेश अंबानी सहित कई सेलीब्रेटीज भी पहुंचे।

भारत की जीत के हीरो सैमसन 

सेमीफाइनल में भारत की जीत के हीरो सैमसन रहे, जिन्होंने 89 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में इंग्लैंड के बेथेल ने शतक जरूर लगाया, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

देशभर में जश्न का माहौल 

टीम इंडिया की जीत के बाद मध्यप्रदेश समेत देशभर में जश्न का माहौल रहा। इंदौर के राजबाड़ा में क्रिकेट प्रेमी तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

राजधानी भोपाल में भी जगह-जगह लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। लोगों ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी।

मैच से पहले उज्जैन के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में भी भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष पूजन-अर्चन किया गया था।

करीब 50 से अधिक पंडितों और श्रद्धालुओं ने खिलाड़ियों की तस्वीरें शिवलिंग के पास रखकर विजय की कामना की थी।

इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल से पहले मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भी दर्शन किए थे।

जीत के बाद उज्जैन समेत प्रदेश के कई शहरों में आतिशबाजी कर क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी खुशी जाहिर की।

सेलेब्रिटीज का भी दिखा क्रिकेट क्रेज
भारत-इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला मुंबई के Wankhede Stadium में खेला गया। स्टेडियम खचाखच भरा रहा और दर्शक लगातार टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाते रहे।

मैच देखने कई नामचीन हस्तियां भी पहुंचीं। इनमें उद्योगपति Mukesh Ambani, Nita Ambani, पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni, Jay Shah, अभिनेता Anil Kapoor, Ranbir Kapoor और Alia Bhatt सहित कई अन्य सेलेब्रिटीज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *