सूर्यकुमार यादव बने टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर, रेणुका बनीं इमर्जिंग प्लेयर

भारत के तेजतर्रार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ICC मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं टी20 इंटरनेशनल के कैलेंडर ईयर में एक हजार से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। उन्होंने 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। यादव 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
दो शतक और 9 अर्धशतक जड़े
सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल टी20 में दो शतक और 9 अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने पहला शतक इंग्लैंड और दूसरा न्यूजीलैंड में जड़ा था। इसके अलावा शानदार 68 छक्के भी लगाए। यह भी एक साल में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार का बल्ला खूब चला था। उन्होंने 6 पारियों में 3 हाफ सेंचुरी लगाई। इस दौरान स्ट्राइक रेट 190 और औसत 60 का था।
दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव टी20 में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उनके रेटिंग पॉइंट 908 है। साल 2021 में यह अवॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को मिला था। इस बार सूर्या के अलावा रिजवान, इंग्लैंड के सैम करेन और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नॉमिनेट थे।
रेणुका सिंह इमर्जिंग प्लेयर
भारत की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को ICC ने महिलाओं में साल 2022 के लिए इमर्जिंग प्लेयर चुना है। रेणुका ने पिछले साल वनडे और टी20 को मिलाकर 29 मैचों में 40 विकेट लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *