रेलवे की तीरंदाज मधु वेदवान को राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक

रेलवे की तीरंदाज मधु वेदवान को राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक

गुजरात के एकता नगर में नौ मार्च से चल रही 42 वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे की ओर से खेलते हुए तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 18 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में रेलवे की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है।

भारतीय राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की 22 महिला खिलाड़ियों में तीरंदाज मधु वेदवान ने कांस्य पदकर हासिल किया है। मधु वेदवान बिलासपुर में मुख्यालय भंडार विभाग में जूनियर क्लर्क के पद कार्यरत हैं। भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हमेशा से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है।

महिला खिलाड़ियों ने देश के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रोशन किया है। इसके साथ ही साथ दक्षिण पूर्व रेलवे की अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्ना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *