के एल राहुल शादी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 नहीं खेल पाएंगे

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में जीत दिलाई। केएल राहुल के इस प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की निर्णायक बढ़त ले ली है। इसके तत्काल बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आ जाएगी। ताजा खबर यह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 में केएल राहुल (K L Rahul) नहीं खेल पाएंगे। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। दरअसल, 23 जनवरी को यह क्रिकेटर अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
बॉलीवुड साल की पहली शादी का गवाह बनने जा रहा है। फैंस अथिया और केएल राहुल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल ने 23 जनवरी को अपनी शादी की तारीख तय कर दी है। शादी समारोह सुनील शेट्टी के खंडाला बंगले में होगा। शादी के कार्यक्रम तीन दिन चलेंगे। परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी होगी। बाद में रिसेप्शन दिए जाएंगे। दोनों परिवार शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और मेहमानों की लिस्ट भी तैयार हो चुकी है। अथिया शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत हीरो फिल्म से की। अथिया के पिता का नाम सुनील शेट्टी और माता का नाम मना शेट्टी है। भाई का नाम अहान शेट्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *