विमेंस टी-20 वर्ल्डकप: हरमनप्रीत के नेतृत्व में उतरेगी नई-पुरानी ताकत

नईदिल्ली।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी जून में इंग्लैंड में होने वाले विमेंट टी-20 वर्ल्ड कप 2026  के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है।

बीसीसीआई ने एक बार फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur in Photo) पर भरोसा जताया है। जबकि स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) उपकप्तान बनी रहेंगी।

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को बर्मिंघम में करेगा।

टीम की खास बात यह है कि पिछली वर्ल्ड कप जीतने वाली प्लेइंग कोर को बरकरार रखा गया है।

11 खिलाड़ी उसी विजयी स्क्वॉड से हैं। इससे साफ है कि टीम मैनेजमेंट स्थिरता और तालमेल को सबसे बड़ी ताकत मान रहा है।

पंजाब की नंदिनी शर्मा पहली बार शामिल
पंजाब की  नंदिनी शर्मा (Photo) को पहली बार वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है।

जो इस बार नई उम्मीद बनकर उभर सकती हैं।

वहीं ओपनिंग में स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की जोड़ी टीम को तेज शुरुआत देगी।

मिडिल ऑर्डर और फिनिशिंग की ताकत

तीसरे नंबर पर जेमिमा रॉड्रिग्स (Jemimah Rodrigues in Photo) टीम की रीढ़ होंगी।

कप्तान हरमनप्रीत (Harmanpreet Kaur )चौथे नंबर पर मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी।

विकेटकीपर ऋचा घोष (Richa Ghosh ) डेथ ओवर्स में तेज रन बनाने के लिए जानी जाती हैं।

गेंदबाजी में संतुलन
तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी रेणुका​ सिंह ठाकुर (Renuka Singh Thakur) के कंधों पर होगी,

जबकि स्पिन में दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) टीम की प्रमुख हथियार रहेंगी।

यह स्क्वॉड साफ संकेत देता है-टीम इंडिया इस बार भी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतर रही है।

कब और किससे मुकाबला?

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी। भारत अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

टूर्नामेंट में 12 टीमें दो ग्रुप में बंटी हैं, जहां से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड के साथ रखा गया है।

वीमेंस T-20 वर्ल्डकप 2026 का शेड्यूल

See also  IND vs BAN Women's Asia Cup 2026: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में भारत, शेफाली-दीप्ति का धमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *