भोपाल(9826019364)।
आज 14 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संपत्ति की अवैध तस्करी रोकथाम दिवस है।
इस मौके पर राज्य में प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने के लिए अभियान शुरू होगा।
देशभर में ऐसी 488 पुरावशेष चोरी हो चुके हैं। इनकी संख्या मध्य प्रदेश में सर्वाधिक 142 है।
पुरातन सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने के लिए गत 26 व 27 अक्टूबर को भोपाल में एक कार्यशाला हुई।
इसमें पुरातत्व विशेषज्ञों,अधिकारियों और जांच एजेंसियों की ओर से धरोहरों की सुरक्षा के लिए कई सुझाव भी आए थे।
इन पर अब अमल की तैयारी है। इसके तहत मूर्ति व अन्य धरोहरों के तस्करों पर शिकंजा कसा जाएगा।
अनेक ऐतिहासिक कलाकृतियां चोरी
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में उसके संरक्षित
स्मारकों से चोरी हुए पुरावशेषों में करीब 29 प्रतिशत अकेले मध्यप्रदेश के हैं।
दरअसल,मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक विरासत पर चोरों और अंतरराष्ट्रीय तस्करों की नजर लंबे समय से रही है।
प्रदेश के प्राचीन मंदिरों और ऐतिहासिक स्मारकों से पिछले 66 वर्षों में ही 142 दुर्लभ पुरावशेष चोरी हो चुके हैं।
इनमें शिवलिंग, विष्णु-गणेश की प्रतिमाएं, जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां और
ऐतिहासिक कलाकृतियां शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर का अब तक पता नहीं चल सका है।
ऐतिहासिक धरोहरों की चोरी में MP नंबर वन
मध्यप्रदेश अपनी ऐतिहासिक विरासत, प्राचीन मंदिरों और पुरातात्विक स्थलों के लिए जाना जाता है।
लेकिन यही विरासत अब चोरी और अंतरराष्ट्रीय तस्करी के निशाने पर है।
ASI के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 1961 से 2024 के बीच देशभर में उसके संरक्षित स्मारकों से 488 पुरावशेष चोरी हुए।
इनमें मध्यप्रदेश के 142 पुरावशेष शामिल हैं। राजस्थान 91 और उत्तर प्रदेश 86 चोरी हुए पुरावशेषों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
इस तरह देश में दर्ज कुल चोरी के पुरावशेषों में मध्यप्रदेश की हिस्सेदारी करीब 29 प्रतिशत है।
यह आंकड़ा प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
देश के तीन राज्यों में पुरावशेष चोरी के आंकड़े
—————————————————————
राज्य चोरी हुए पुरावशेष राष्ट्रीय हिस्सेदारी
—————————————————————
मध्यप्रदेश 142 29.1%
राजस्थान 91 18.6%
उत्तर प्रदेश 86 17.6%
देशभर में कुल 488 100 %
गुना,ग्वालियर और शिवपुरी तस्करों की पसंद
प्रदेश में ऐतिहासिक धरोहरों की चोरी के मामले कुछ जिलों में ज्यादा सामने आए हैं।
गुना इस सूची में सबसे आगे बताया गया है।
इसके बाद ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी और विदिशा का स्थान है।
इसके अलावा भिंड, रायसेन, कटनी, खंडवा, सतना, दमोह और बड़वानी
को भी संवेदनशील जिलों में शामिल किया गया है।
इन इलाकों के प्राचीन मंदिरों से शिवलिंग, भगवान विष्णु और गणेश की प्रतिमाएं,
जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां, यक्ष प्रतिमाएं और मंदिरों के स्थापत्य हिस्से चोरी हुए हैं।
छतरपुर, मंडला, नरसिंहपुर, कटनी और रीवा के मंदिर भी चोरी की घटनाओं से प्रभावित रहे हैं।
3.5 टन की तोप भी नहीं बची,नरवर किले से चोरी

प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा पर सबसे बड़ा सवाल जुलाई 2026 में उठा।
शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से करीब 400 साल पुरानी और 3.5 टन वजनी तोप चोरी हो गई।
यह तोप किले के ओपन कचहरी परिसर में प्रदर्शित थी।

(शिवपुरी जिले का ऐतिहासिक नरवर किला।)
माना जाता है कि 15 और 16 जुलाई की रात इसे वहां से हटाया गया।
पुलिस जांच में तोप के राजस्थान ले जाए जाने की जानकारी सामने आई, लेकिन इसकी बरामदगी नहीं हो सकी।
इतनी भारी ऐतिहासिक वस्तु का किले से गायब होना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामी को उजागर करता है।

(नरवर किला का अंदरूनी हिस्सा।)
इस मामले ने संगठित तस्करी नेटवर्क की आशंका को फिर चर्चा में ला दिया।
उल्लेखनीय है कि नरवर किला राज्य पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है।
इसलिए इस तोप की चोरी ASI के 142 पुरावशेषों वाले आंकड़े से अलग है।
2200 साल पुरानी मूर्ति अमेरिका में मिली
वर्ष 2022 में अमेरिका ने भारत को एतिहासिक महत्व से जुड़ीं 307 प्राचीन वस्तुओं (antiquities)को लौटाया था।
इन सभी वस्तुओं को तस्करी के जरिए भारत से अमेरिका ले जाया गया था।
इनकी कीमत लगभग चार मिलियन डॉलर बताई गई थी।
मैनहटन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय ने इन वस्तुओं में से अधिकतर तस्कर सुभाष कपूर से जब्त की हैं।
कपूर तमिलनाडु के त्रिची जेल में बंद रहा।

(अमेरिका से वापस मिली 11वीं सदी की लक्ष्मी-विष्णु की मूर्तियां।)
मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों की चोरी का संबंध विदेशों तक फैले तस्करी नेटवर्क से भी सामने आया है।
कटनी से वर्ष 2006 में लगभग 2200 साल पुरानी भरहुत यक्षी की मूर्ति चोरी हुई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मूर्ति को अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 80 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी थी।
इस मामले ने भारत से प्राचीन मूर्तियों की विदेशों में तस्करी के नेटवर्क को उजागर किया।
विदेशों से वापस भी आईं मध्यप्रदेश की धरोहरें


