भाजपा ने विप्लव देव को त्रिपुरा से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया

नयी दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा की एक राज्यसभा सीट के उपचुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव को उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने मध्य रात्रि को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने त्रिपुरा की एक राज्यसभा सीट के उपचुनाव में श्री विप्लव देव को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है।
श्री देव त्रिपुरा में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें पार्टी में हरियाणा का प्रभार भी दिया गया है।

See also  भोपाल में खड़गे बोले-यह चुनाव समर्पण का है, उम्र होने से कोई फर्क नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *