चार वार्ड में सड़क बनाने 32 लाख स्वीकृत

रिसाली

रिसाली महापौर शशि सिन्हा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र साहू ने अलग अलग वार्ड में बनने वाले सड़क व गली सीमेंटीकरण के लिए शनिवार को भूमिपूजन किया। निगम ने चार कार्य के लिए कुल 32 लाख स्वीकृत किया है।

भूमिपूजन अवसर पर उन्होंने कहा कि गृह मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन में रिसाली क्षेत्र में विकास निरंतर किया जा रहा है। लोगो को अधिक से अधिक सुविधा मिले यही उनका प्रयास है। छोटा निगम होने के बाद भी हर वार्ड में कार्य स्वीकृत किया गया है। जिसका क्रमश: भूमि पूजन वे कर रही है। महापौर व प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुबह 9 बजे सबसे पहले वार्ड 23 पहुँचे। इसके बाद वार्ड 25 आशीष नगर , वार्ड 10 रिसाली सेक्टर दशहरा मैदान, और वार्ड 9 डीपीएस रिसाली सेक्टर पहुँचकर सड़क बनाने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सभापति केशव बंछोर , एमआईसी अनूप डे , चन्द्रभान ठाकुर , गोविंद चतुवेर्दी , सनीर साहू,  ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्य्क्ष मुकुंद भाऊ , महामंत्री चंद्रकांत कोरे , पार्षद जमुना ठाकुर , धर्मेंद्र भगत , मनीष यादव व एल्डरमेन उपस्थित थे।

See also  छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” देखने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *