विश्वास सारंग ने बताया -दिग्विजय सिंह ने अपनी फेस सेविंग के लिए लिखा पत्र

भोपाल
अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का एक लेटर इस समय चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने पीसीसी चीफ कमल नाथ को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश में आ रही भारत जोड़ो यात्रा  के स्वागत के लिए छपने वाले पीसीसी के किसी भी पोस्टर में उनकी फोटो नहीं लगाने का अनुरोध किया है।  दिग्विजय सिंह के पत्र पर भाजपा ने पलटवार किया है।

मप्र भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के पत्र पर पलटवार किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये बात तो कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व पहले ही तय कर चुका है कि दिग्विजय सिंह का फोटो नहीं नहीं लगेगा।

क्योंकि जहाँ भी दिग्विजय सिंह के पोस्टर लगेंगे वहां कांग्रेस के वोट कम हो जायेंगे, इसलिए दिग्विजय सिंह अपनी फेस सेविंग के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के साथ तो खडगे ने भी गलत काम किया है जो कमेटी में 29 वे नंबर पर उनका नाम रखा है जबकि उनसे बहुत जूनियर प्रियंका गांधी , सुरजेवाला का नाम उनसे ऊपर रखा है। दिग्विजय सिंह की लगातार बेइज्जती हो रही है इसलिए अपनी फेस सेविंग के लिए वे पत्र लिख रहे हैं।

See also  शरद पवार की भाजपा को सलाह पर भड़की कांग्रेस, लगाया डील का आरोप; BCCI से है कनेक्शन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि वो भारत को जोड़ने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं लेकिन हकीकत में तो वे कांग्रेस को ही नहीं जोड़ पा रहे। गुटों में बंटी कांग्रेस की कुंठा साफ़ दिखाई दे रही है।  उन्होंने कहा कि फोटो पॉलिटक्स क्यों हो रही है ? राहुल गांधी देश को गुमराह करने की बातें कर रहे हैं , जो लड़की पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाती है राहुल गांधी उसे गले लगाते हैं, कभी मां के जीते के फीते बांधते हैं कभी दौड़ लगाते हैं और फोटो खिंचवाते हैं।  ये सब स्क्रिप्टेड है , इस पर ज्यादा चर्चा की जरुरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *