भाजपा कब तक भारत को ‘कमजोर’ करने का काम करेगी – राहुल गांधी

नईदिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) 2022 में भारत के 107वें स्थान पर खिसकने को लेकर केंद्र पर निशाना साधा और पूछा कि आरएसएस-भाजपा कब तक गुमराह करके भारत को 'कमजोर' करने का काम करेंगे।

जीएचआई रैंकिंग 2022 में भारत 121 देशों में 107 वें स्थान पर है, जो अपने दक्षिण एशियाई पड़ोसियों से बहुत पीछे है। गांधी ने एक ट्वीट में कहा, "भूख और कुपोषण के मामले में भारत 121 देशों में से 107वें स्थान पर है! अब प्रधानमंत्री और उनके मंत्री कहेंगे, 'भारत में भूख नहीं बढ़ रही है, बल्कि दूसरे देशों में लोगों को भूख नहीं लग रही है।"  

 बता दें कि केंद्र ने जीएचआई 2022 के निष्कर्षों को खारिज कर दिया है, यह आरोप लगाया है कि यह देश की छवि को खराब करने का प्रयास है।

गौरतलब है कि रैंकिंग में एशिया में 109वें स्थान के साथ अफगानिस्तान भारत से पीछे एकमात्र देश है। पड़ोसी देशों – पाकिस्तान (99), बांग्लादेश (84), नेपाल (81) और श्रीलंका (64) ने भारत से बेहतर प्रदर्शन किया है। 2021 में भारत 116 देशों में से 101वें स्थान पर था जबकि 2020 में देश को 94वें स्थान पर रखा गया था।

See also  छात्र जीवन में अपना समय व्यर्थ न गवाकर समय का उपयोग करें - डा. पल्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *