तेजस्वी को नहीं मिला गृह, नीतीश ने अहम प्रभार जदयू के पास रखे, देखें लिस्ट

पटना
बिहार में 31 विधायकों के शपथग्रहण के बाद अब मंत्रालय का भी बंटवारा कर दिया गया है।

बिहार में 31 विधायकों के शपथग्रहण के बाद अब मंत्रालय का भी बंटवारा कर दिया गया है। जेडीयू ने अपने पास सभी अहम मंत्रालय रखे हैं।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास गृह विभाग समेत कई अहम मंत्रालय रखे हैं। जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी को वित्त विभाग दिया गया है।

वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। जबकि राजद नेता तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है। राजद नेता चंद्रशेखर को शिक्षा मंत्रालय दिया गया है। राजद नेता सुधाकर सिंह को कृषि विभाग से नवाजा गया है।

1- नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)
– सामान्य प्रशासन
– गृह
– मंत्रिमंडल सचिवालय
– निगरानी
– निर्वाचन

2- तेजस्वी प्रसाद यादव उप मुख्यमंत्री:
– स्वास्थ्य 
– पथ निर्माण
– नगर विकास एवं आवास
– ग्रामीण कार्य

3- विजय कुमार चौधरी:
– वित्त
– वाणिज्य कर
– संसदीय कार्य

4- बिजेंद्र प्रसाद यादव:
– ऊर्जा
– योजना  एवं विकास

5- आलोक कुमार मेहता:
– राजस्व एवं भूमि सुधार

6- तेज प्रताप यादव:
– पर्यावरण,  जल एवं जलवायु परिवर्तन

7- आफाक आलम:
– पशु एवं मत्स्य संसाधन

See also  PM Modi मानगढ़ रैली के जरिए साधेंगे तीन राज्यों के आदिवासी मतदाताओं को

8- अशोक चौधरी: 
– भवन निर्माण

9- श्रवण  कुमार:
– ग्रामीण विकास

10- सुरेंद्र प्रसाद  यादव:
– सहकारिता

11- रामानन्द  यादव:
– खान एवं भूतत्व

12- लेशी सिंह :
– खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

13- मदन सहनी:
समाज कल्याण

14- कुमार सर्वजीत:
पर्यटन

15- ललित कुमार यादव:
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण

16- संतोष कुमार सुमन:
अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण

17- संजय कुमार झा:
जल संसाधन
सूचना एवं जन संपर्क

18- शीला कुमारी:

परिवहन

19- समीर कुमार महासेठ
उद्योग

20- चन्द्र शेखर
शिक्षा

21- सुमित कुमार सिंह
विज्ञान एवं प्रावैधिकी

22- सुनील कुमार
मद्य निषेध,  उत्पाद एवं निबंधन

23- अनिता देवी
पिछड़ा वर्ण एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण

24- जितेंद्र कुमार राय: 
कला, संस्कृति एवं युवा

25- जयन्त राज
लघु जल संसाधन

26- सुधाकर  सिंह
कृषि

27- मोहम्मद जमा खान
अल्पसंख्यक कल्याण

28- मुरारी प्रसाद गौतम
पंचायती राज

29- कार्तिक कुमार
विधि

30-  शमीम अहमद
गन्ना उद्योग

31- शाहनवाज
आपदा प्रबंधन

32- सुरेंद्र राम
श्रम संसाधन

33- मोहम्मद इसराईल मंसूरी 
सूचना प्रौद्योगिकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *